Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ाश्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर श्रद्धा के साथ उमड़ी भीड़

श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर श्रद्धा के साथ उमड़ी भीड़

भीलवाड़ा । शहर के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक श्री कामधेनु बालाजी के छठे पाटोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | आयोजन संयोजक एवं श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित काबरा ने बताया कि कोटा बाईपास रोड सुखाड़िया नगर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय पाटोत्सव के तीसरे दिन प्रातःकाल मंदिर पुजारी जगन्नाथ शर्मा के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ, श्री राम स्तुति, एवं महाआरती की गई |
आरती के पश्चात् महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था देखने को मिली। ट्रस्ट सचिव पारस शर्मा के अनुसार पाटोत्सव के तीन दिवसीय सफल आयोजनो में मंदिर ट्रस्ट, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा और उसी के साथ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ, स्वयंसेवक़ो तथा क्षेत्र के महिला मण्डलो ने अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए इस आयोजन क़ो भव्य रूप प्रदान किया |
आयोजन के सफलता पूर्वक समापन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पाटोत्सव में ट्रस्ट के संरक्षक ओम बुलिया, राधेश्याम सोमानी, शिव नुवाल, श्याम लाल ओझा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा, बाबू सिंह चौहान, सह सचिव रेखा सोनी, संगठन मंत्री अंजना तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बाबू लाल सेन सहित अनेक श्रद्धालुओं जिनमे गोपाल शर्मा, आकाश सेन, लोकेश द्वारा सहयोग किया गया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular