मोड़ का निंबाहेड़ा । आसींद क्षेत्र के बालापूरा गांव में रविवार देर शाम एक गौ माता गहरे कुएं में गिर गई। घटना की सूचना रात करीब 8 बजे मिलने पर GHS गौरक्षक हिंदू सेना मोड़ का निंबाहेड़ा टीम अध्यक्ष कुलदीप माली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
सूचना मिलते ही कोटेश्वर उपचार केंद्र गुड्डा टीम अध्यक्ष सोनू वैष्णव भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों टीमों एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब 3 घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आखिरकार रात करीब 11 बजे गौ माता को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू अभियान में कुलदीप माली, विकास भील, किशन रैगर, विशाल रैगर, शंभु सिंह, नीरज सिंह, भैरू खटीक, शुभम खटीक एवं विनोद रैगर सहित GHS टीम के सदस्य मौजूद रहे। वहीं गुड्डा टीम से सोनू, रघुराज, चिराग, महावीर, राहुल, राघव और युवराज ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
गांव बालापूरा के राजमल एडवोकेट, महावीर बलाई, बद्रीलाल बलाई, रघुनाथ गुर्जर सहित ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में सराहनीय सहयोग किया। गौ माता के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
