झंडा पूजन व बल्ली पूजन के साथ जुरहरा में 174 वें रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

रामलीला के स्वरूपों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

रेखचंद्र भारद्वाज

जुरहरा, जिला डीग  :स्मार्ट हलचल|ऐतिहासिक नगरी कस्बा जुरहरा में बुधवार को झंडा पूजन व बल्ली पूजन के साथ 174 वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। जिसके तहत कस्बे के नए रामलीला मैंदान में रामलीला कमेटी के सदस्यों व कस्बे के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में झंडा पूजन व बल्ली पूजन किया गया। जिसके बाद बैंड-बाजों के साथ रामलीला के स्वरूपों राम-भरत-लक्षण-शत्रुघ्न, हनुमानजी व नारद के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के नए रामलीला मैंदान से शुरू होकर चौपड़ा बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंण्ड, सैनी मौहल्ला सहित विभिन्न गली-मोहल्लों से होते वापिस नए रामलीला मैंदान पहुंची। जहां पंडित गोवर्धन शास्त्री एवं दुर्गेश शास्त्री के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। स्थानीय रामलीला कमेटी के मंत्री रतन वशिष्ठ ने बताया कि जुरहरा कस्बे में इस बार 174 वां रामलीला महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1853 में जुरहरा कस्बे में रामलीलाओं की शुरुआत हुई थी जिनका प्राचीन परम्पराओं पर आधारित रामचरितमानस की चौपाइयों से मंचन होता आ रहा है। 16 दिवसीय रामलीला महोत्सव का नारद मोह की लीला से जहां शुभारंभ होता है वहीं भगवान राम के राजतिलक व भरत-मिलाप के साथ भव्य समापन होता है। रामलीला महोत्सव के तहत कस्बे में कई मेलों व शोभायात्राओं की भी परम्परा रही है। जिनमें भगवान राम की बारात, वन-गमन, लंका-दहन, दशहरा शोभायात्रा, रावण दहन व राजतिलक वाले दिन शाम को आयोजित होने वाली शोभायात्रा शामिल हैं। गौरतलब है कि कस्बे की रामलीलाओं का पुराना इतिहास रहा है। लालटेन व मशाल की रोशनी से शुरू होने वाली रामलीलाएं आज आधुनिक संसाधनों के साथ आयोजित की जा रही हैं। झंडा-पूजन व बल्ली पूजन के अवसर पर मुख्य रुप से भगवानदास पाराशर, गौरीशंकर तिवारी, विनोद मानवी, सुभाष गौड, रतन वशिष्ठ, सोनू खण्डेलवाल, ललित सहसनिया, अजय वृन्दावनिया, राजीव अग्रवाल, गजेन्द्र जाट, लक्ष्मण अग्रवाल, हरीश खण्डेलवाल, अखिल वशिष्ठ, पूरन सैनी, ऋषि पाराशर, विद्यासागर साहू, मदनमोहन माहौर, गोपाल खण्डेलवाल, गगन वशिष्ठ, दीपू सेक्रेटरी, मोहित गौड, नितिन रूहेला, दिनेश साहू, सोनू जांगिड, डॉ. सोहनलाल शर्मा, शुभम पाराशर, भूपेश सैनी सहित रामलीला कमेटी के सदस्य व कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामलीला कमेटी में मुख्य रूप से गौरीशंकर तिवारी, सुभाषचंद गौड़, विनोद कुमार मानवी, मक्खन जांगिड़ (काका), भगवानदास पाराशर, रतन वशिष्ठ, सोनू खंडेलवाल, ललित सहसनिया, हरीश खण्डेलवाल (कुक्की), लक्ष्मण अग्रवाल, गोवर्धनलाल शर्मा, भूपेश साहू, डॉ. सोहनलाल शर्मा, अजय वृन्दानिया, श्यामशखा तिवारी, अखिल वशिष्ठ आदि लोग शामिल हैं वहीं मेला कमेटी में केशव गोस्वामी, भिक्कनलाल सैनी, लक्ष्मण साहू सरपंच, यशवंत सोनी, मदन मोहन माहौर, विद्यासागर साहू, करन अग्रवाल, ऋषिराज पाराशर, सोनू सोनी, अश्वनी शर्मा, सोनू कक्कड़, बलराम शर्मा, शुभम गोस्वामी, पवन सचदेवा, शंकी अरोड़ा, भूधर शर्मा, प्रदीप गौड़, पूरनलाल सैनी, मुकेश तिवारी, पप्पू हथनगावियां, दीपक वाधवा, विष्णु जंगम, भीका गुर्जर, पूरन गुर्जर, गजेन्द जाट, राहुल सोनी को शामिल किया गया है और रामलीला महोत्सव कार्यकर्ताओं में भगवत जांगिड़, दिनेश साहू, नितिन रुहेला, राहुल साहू, मोहित गौड़, हेमन्त गौड़, कन्हैया जांगिड, कुंजविहारी, विष्णु खण्डेलवाल, मोहित गोयल, शोभित अग्रवाल, सोनू शर्मा, विपिन शर्मा, शिवहरि पाराशर व भूपेश सैनी को शामिल किया गया है।