बालोतरा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन कर चलाया धरपकड़ अभियान

बालोतरा। स्मार्ट हलचल|जिले में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बालोतरा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान गठित 23 पुलिस टीमों ने कुल 35 कार्यवाही करते हुए 07 वांछित आरोपी, 09 स्थायी वारंटी और 19 गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचने में सफलता हासिल की।पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री रमेश (IPS) ने बताया कि अभियान के तहत डीसीआरबी व साइबर सैल की तकनीकी सहायता, मानवीय आसूचना और परम्परागत पुलिसिंग का उपयोग किया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर फरार अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इस अभियान में थाना गिड़ा पुलिस ने सर्वाधिक 11 कार्यवाही की। कुल मिलाकर यह अभियान असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में कानून के प्रति विश्वास जगाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित हुआ।