सिवाना.स्मार्ट हलचल|समाजसेवी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा को सैल्यूट तिरंगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ.मदन मोहन पालीवाल द्वारा बालोतरा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन माँ भारती और राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सामाजिक कार्यों को देखते हुए किया गया।संगठन की ओर से अपेक्षा जताई गई है कि वे निरंतर निष्ठा भाव से कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा जिला स्तर पर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।नियुक्ति की घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त जिला प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व की गरिमा बनाए रखने तथा सैल्यूट तिरंगा संगठन को हर संभव तरीके से मजबूत करने का आश्वासन दिया।


