सेन समाज ने दहेज प्रथा ओर म्रत्यु भोज पर पाबन्दी लगाई
*50 गददै व पानी के केन के लिए धनराशि इकठ्ठी
(हरिप्रसाद शर्मा)
स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय मारु जांगडा सेन समाज दिल्ली मंडल पुष्कर मे कार्य कारिणी की बैठक मंगलवार आयोजित की गई । बैठक अध्यक्ष फूलचंद सैन के द्वारा की ,जिसमे कई समाज बधुओ द्वारा समाज मे दहेज प्रथा ओर म्रत्यु भोज पर पाबन्दी लगाई गई । साथ ही समाज सुधार हेतु शिक्षा पर जोर देकर समाज सुधार हेतु कई मुद्दो पर चर्चा की गई । इस मौक़े पर नये निर्माण हेतू स्वीकृती ली गई । सभी समाज बधुओ द्वारा 50 गददै व पानी के केन के लिए धनराशि इकठ्ठी की गई ।
बैठक में हनुमान राम ,गोविंद सैन ,हीरालाल सैन ,पुखराज सैन ,जवरी मल ,जगदीश सेन ,पन्नालाल सेन ,सूरजमल सेन ,रमेश सेन ,नोरत मल सैन ,महेश सेन आदि समाज बधु उपस्थित हुए ।अंत मे पुखराज सेन ने उपस्थित समाज बधुओ का आभार व्यक्त किया।