रेखचन्द्र भारद्वाज
जुरहरा, जिला डीग: स्मार्ट हलचल|रविवार को स्थानीय साहू समाज की एक बैठक जुरहरा साहू समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से जुरहरा साहू समाज द्वारा सामाजिक बुराई मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लेते हुए मृत्युभोज आयोजित करने व मृत्युभोज में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साहू समाज जुरहरा के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने बताया कि जुरहरा साहू समाज की रविवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जुरहरा साहू समाज ने मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मृत्युभोज की बजाए गरीबों व असहाय लोगों की सहायता करते हुए उन्हें दान दिया जा सकता है व जनहित का कोई काम किया जा सकता है। समाज के गणमान्य लोगों ने मृत्युभोज में शामिल न होने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूरन चंद साहू, डालचंद साहू, प्रीतम साहू, दिनेश साहू, कमल साहू, लव साहू, प्रमोद साहू, रामोतार साहू, अशोक साहू, गोविंद साहू, दौलत साहू, रविन्द्र साहू, ब्रह्मस्वरूप साहू, विद्यासागर साहू, जय प्रकाश साहू, भूपेश साहू, नीशू साहू, अनिल साहू, सूरज साहू व विनोद साहू सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।













