Homeभीलवाड़ाजहाजपुर में धार्मिक स्थलों पर दो से अधिक ध्वनि यंत्रों के उपयोग...

जहाजपुर में धार्मिक स्थलों पर दो से अधिक ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर रोक

 (मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचल/उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट राजकेश मीना द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने हेतु धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर सख्त कदम उठाया गया है।थानाधिकारी थाना जहाजपुर से प्राप्त जानकारी के आधार पर, धार्मिक स्थलों पर दो से अधिक ध्वनि यंत्र लगाए जाने से शांति भंग होने की संभावना जताई गई। इसे दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत कार्रवाई करते हुए नगर पालिका क्षेत्र की सीमाओं में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

अब कोई भी व्यक्ति किसी भी धार्मिक स्थल पर दो से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं कर सकेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1963 और उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगा। यह आदेश 10 अप्रैल 2025 से प्रभावी होकर अगले आदेश तक लागू रहेगा। आदेश की अवहेलना करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES