Homeभीलवाड़ाबांसड़ा में कल होगा 21 फीट का रावण दहन

बांसड़ा में कल होगा 21 फीट का रावण दहन

गुरला :-(बद्री लाल माली) गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुदली के बांसड़ा में हर वर्ष की भाँति इस बार भी दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ।रावण दहन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं ।पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह राणावत ने बताया कि इस बार 21 फीट रावण का पुतला जलाया जाएगा और उसके साथ ही आतिशबाजी की जायेगी और अखाड़ा के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे ।रावण का मुखौटा भीलवाड़ा से मंगवाया गया है और इसको बनाने के लिए सभी गांव वालो के सहयोग रहता है ।चारभुजा मंदिर से बैवान के साथ राम लक्ष्मण और हनुमान भी बनकर जुलूस के साथ निकलते है ।सहयोग करने वाले लाल सिंह,सम्पत गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, मदन कुमावत, कालु गुर्जर, राजेंद्र सिंह ,रतन सालवी ,राजू सालवी, नारांयण गुर्जर शिव कुमार गुर्जर आदि लोग रावण दहन के कार्यक्रम के लिए मदद करते हे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES