Homeभीलवाड़ामुख्यमंत्री व विधायक खंडेलवाल का पुतला फूंका, की नारेबाजी, बनास बचाओ आंदोलन-...

मुख्यमंत्री व विधायक खंडेलवाल का पुतला फूंका, की नारेबाजी, बनास बचाओ आंदोलन- चांदगढ़ में 30 दिनों से जारी धरना

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के चांदगढ़ में चल रहा बनास बचाओ आंदोलन मंगलवार को 30 वें दिन और अधिक उग्र रूप में दिखा । अवैध खनन, बजरी माफिया और जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार चुप्पी से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का पुतला जलाकर जोरदार विरोध दर्ज कराया । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले एक महीने से लगातार धरना चल रहा है, लेकिन न तो प्रशासन मौके पर पहुंच रहा है और न ही लीज धारक द्वारा कर रहे खनन रोकने की कोई कार्रवाई की गई । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन, पुलिस और माइनिंग विभाग मिलकर लीज धारक को खुली छूट दे रहे हैं । धरना स्थल पर जमकर नारे लगे— “विधायक जी! बजरी की दलाली लेना बंद करो !” “स्थानीय पुलिस प्रशासन—रेत की दलाली छोड़ो !” “माफिया–प्रशासन गठजोड़ मुर्दाबाद !” प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक लीज धारक द्वारा जेसीबी मशीनों से खनन बंद नहीं होगा और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन किया जाएगा । ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा और जिलेभर में प्रदर्शन का दायरा बढ़ाया जाएगा ।।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES