बांदीकुई के लोकेश कुमार बैरवा ने किया नाम रोशन, 8वीं बोर्ड में A ग्रेड हासिल की

बांदीकुई.स्मार्ट हलचल|उपखंड के अंतवाड़ा निवासी होनहार छात्र लोकेश कुमार बैरवा ने 8 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A ग्रेड हासिल कर परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोकेश कुमार बैरवा/अमर चन्द बैरवा के पुत्र हैं। और वर्तमान में विकास आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, अंतवाडा बढ़ बांदीकुई का छात्र हैं। लोकेश कुमार बैरवा की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने लोकेश को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उसकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी लोकेश से प्रेरणा लेने की बात कही। परिवार की बात करें तो लोकेश के पिता अमर चन्द बैरवा हैं, जबकि माता विमला देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद लोकेश ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। लोकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।भविष्य में वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा करना चाहती है।
लोकेश की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।