बनेड़ा में शीतला सप्तमी धूमधाम से मनाई, शीतला माता की पूजा की और बनाया बासोड़ा, खेला रंग

जे पी शर्मा

बनेड़ा – कस्बे में शितला सप्तमी के अवसर पर मंगलवार को महिलाओं ने शितला माता की पूजा अर्चना कर के बासेडा का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कि। शितला सप्तमी के पावन अवसर पर मध्य रात्रि के बाद से ही महिलाएं समुह मे गीत गाते हुए। शितला माता मंदिर पहुंच कर के पुजा अर्चना करने का दौर शुरू हुआ जो कि सुबह तक चलता रहा। सुबह नौ बजे से ही बच्चे की टोलिया रंग खेलने लगी। जैसे जैसे समय बितता गया उसी प्रकार रंग खेलने का दौर शुरू हुआ। जिसमें युवक युवतियों के साथ ही महिला पुरूष गुलाल अबीर के साथ रंग खेलने का दौर दोपहर तक चलता रहा। इसके पश्चात नहाने धोने के बाद एक दुसरे के यहा पर खट्टा मिठा ओलिया और विभिन्न प्रकार के व्यजनो का लुफ्त उठाने का दौर शुरू हुआ। जो कि देर शाम तक चलता रहा।