Homeभीलवाड़ा​बनेड़ा में 28 दिसंबर से गूँजेंगे गायत्री मंत्र, 24 कुंडीय महायज्ञ की...

​बनेड़ा में 28 दिसंबर से गूँजेंगे गायत्री मंत्र, 24 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियाँ शुरू, भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी 1100 से अधिक महिलाएँ, श्याम बिहारी मंदिर में बैठक आयोजित

जे पी शर्मा
​बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय पर 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले भव्य ’24 कुंडीय राष्ट्र शोर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ ‘ के सफल आयोजन को लेकर के सोमवार सायं चौखी बावड़ी के पास स्थित श्याम बिहारी मंदिर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में महायज्ञ के सफल आयोजन को अलग-अलग दायित्व सोपे गए।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज़ 28 दिसंबर को प्रात 9:00 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित मोगरिया धर्मशाला से 1100 से अधिक महिलाएँ पीत वस्त्र धारण कर मंगल कलश के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरेंगी।

​निशुल्क यज्ञ और विशेष संस्कार:
महायज्ञ के दौरान 29 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे:
​प्रातः 6:00 बजे: सामूहिक योग एवं प्राणायाम शिविर।
​प्रातः 8:30 से 11:30 बजे: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (पूर्णतः निशुल्क)।
​विशेष: यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कार (जैसे नामकरण, मुंडन आदि) कराए जाएंगे। विशेष रूप से गर्भवती माताओं के लिए ‘पुंसवन संस्कार’ (संस्कारवान पीढ़ी हेतु) का निशुल्क आयोजन होगा। इस संस्कार में गर्भस्थ शिशु के पूर्व जन्म के कुसंस्कारों को दूर किया जाता है और संस्कारवान संतान के लिए माता को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
​सायं 6:00 बजे: प्रतिदिन संगीतमय प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें अनुभवी विद्वानों द्वारा जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
​सभी के लिए निशुल्क प्रवेश:
आयोजक मंडल ने स्पष्ट किया है कि यह संपूर्ण कार्यक्रम जनहित में पूर्णतः निशुल्क रखा गया है। आज की बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

-महायज्ञ को लेकर के कोडलाई लाम्बा उपरेडा मुशी झातंल बल्दरखा भटेडा डाबला सहित अन्य गावों में भी प्रचार प्रसार करने के साथ ही लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं –

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES