पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । बनेड़ा में खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त कीटनाशक की जहरीली गैस से एक युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की । बनेड़ा थाने के अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बनेड़ा निवासी राजू पिता रामप्रसाद भोई उम्र 28 वर्ष
दिनांक 2 दिसंबर मंगलवार को शाम करीब 5 बजे अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था इसी दौरान कीटनाशक की जहरीली गैस से अचानक युवक की हालत बिगड़ गई ।युवक को परिजन तुरंत इलाज के लिए पहले बनेड़ा अस्पताल ले गए,जहां युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में बुधवार रात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड दिया।
थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।













