बनेड़ा में जिम्मेदारों की लापरवाही, गांव में फैली गंदगी

बनेड़ा । बनेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरे गांव में कचरा फैल रहा है शहर के बीचो-बीच चौखी बावडी चौराहे पर इतनी गंदगी फैली है कि आना जाना मुश्किल हो रहा है नालिया लबालब भरी हुई है सफाई कर्मी कचरे को केवल इकट्ठा करते हैं उठाते नहीं है हवा से सारा कचरा इधर-उधर पूरे मार्केट में फैल जाता है जिस कारण से मक्खी मच्छर पनप रहे हैं और गांव में बीमारी का प्रकोप फैल रहा है ।