Homeभीलवाड़ाबनेड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से...

बनेड़ा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया

जे पी शर्मा

बनेड़ा – कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
ईद उल फितर के मौके पर सिपाही मौहल्ला से मुस्लिम समाज कं लोग ढोल ताशे बजाते हुए जुलूस के रूप में रवाना हुए इस दौरान शहर काजी घोड़े पर सवार होकर के चल रहे थे जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए राम सरोवर तालाब के किनारे स्थित ईदगाह पर पहुंचा जहां पर शहर काजी द्वारा ईद की सामुहिक नमाज अदा करवाई गई नमाज के सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर के आपस में ईद की मुबारकबाद दी गई । ईद की नमाज के बाद जुलूस के कस्बे में पहुंचने पर हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी नमाज के दौरान थाना प्रभारी हिरालाल वर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे साथ ही भीमपुरा,मेघरास, खातनखेडी, निम्बाहेडा, कमालपुरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का पर्व मनाया गया ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES