जे पी शर्मा
बनेड़ा – कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा रहा ।इससे पुर्व मंगलवार को भी दिनभर धूप छाव की स्थिति के बाद रात्रि आठ बजे बाद तेज हवाएं चलने लगी। वहीं रात्रि 11.30 बजे से बादलों की गर्जना के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कभी तेज तो कभी कम हल्की बुंदाबादी हुई। बारिश और बदले मौसम के मिजाज के कारण तापमान में गिरावट हुई । वही बुधवार साय चार बजे बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरे। तेज हवाओं बारिश और ओले गिरने से खेतों में खडी फसलो को नुकसान पहुंचा। साथ घरटा डाबला कमालपुरा खेडलिया बबराणा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश और ओले गिरने से किसान चिंतित दिखाई दिए।

