Homeभीलवाड़ाबांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में भीलवाड़ा बंद, सड़को...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में भीलवाड़ा बंद, सड़को पर उतरा संत समाज और हिंदू संगठन

भीलवाड़ा । बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध स्वरूप भीलवाड़ा में दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहे  । संतो के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया । वही घटना के विरोध में विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया । जुलूस दुदाधारी मंदिर से शुरू हुआ जो मुख्य मार्गो से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया । बांग्लादेश में हिन्दूओ पर हुए अत्याचार का विरोध भारत वर्ष में है और लोगो में अच्छा खासा आक्रोश बना हुआ है । जिसके चलते शुक्रवार को भीलवाड़ा बंद और जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था ज्ञापन में बांग्लादेश में अल्पसंखक हिंदुओ की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग रखी गई । इस जुलूस में विभिन्न हिंदू संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग के साथ आम जन और विशाल संत समूह शामिल हुए । वही ज्ञापन में बताया की बांग्लादेश में कट्टर पंथियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं, सीखो और अन्य जातियों को निशाना बनाया उनके घर, दुकान में तोड़फोड़ की ओर शोषण किया वही कई मंदिरो और गुरुद्वारों में भारी तोड़फोड़ की गई महिलाओ के साथ बदसलूकी की गई । बांग्लादेश में हालात विकट है और यहां पहले हिंदुओ की आबादी 32 प्रतिशत थी जो अब घटकर 8% पर आ गई है जो काफी चिंतनीय है । इसके लिए भारत सरकार उस देश में निवास कर रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं के हितों और उनकी रक्षा के लिए तुरंत प्रभाव से सख्त कदम उठाए ।

IMG 20240809 WA0073

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES