बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

( महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लेकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि पिपलानी (रामस्नेही हॉस्पिटल, भीलवाड़ा) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा विभिन्न स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. राजेश भाकर तथा सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरुण पांड्या और निकिता बरार ने किया।
क्षेत्रीय महिला समन्वयक सुमन इनानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को देश की “आर्थिक कमांडो” बताते हुए कार्य-जीवन संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष संजय शर्मा, क्षेत्रीय सचिव विक्रम सिंह पुरावत तथा निरीक्षण विभाग के प्रेम अरोड़ा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला अधिकारियों के लिए विभिन्न इन-हाउस मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय उत्साह और उमंग के साथ शामिल रहे।