बनकाखेड़ा में विशाल कलश यात्रा के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

मंगलवार से श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ शुरू

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे की निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में मोचड़िया के मण्ड देवनारायण भगवान मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ को लेकर विशाल कलशयात्रा के साथ चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, मंगलवार से महायज्ञ की शुरुआत होगी । श्री बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में बनकाखेड़ा में श्री मोचड़िया के मण्ड देवनारायण भगवान के यहां पर मंगलवार को श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ शुरू होगा, जिसमें पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ में जोड़े आहुतियां लगायेंगे । सोमवार को बनकाखेड़ा सहित ढ़ेलाणा, सोपुरा जाटों का, डसाणिया का खेड़ा, सवाईपुर, सालरिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, चावंडिया, बड़ला गांवों से चारभुजा नाथ सहित कुल 20 बेवाणों की शोभायात्रा मोचड़िया के मण्ड देवनारायण के यहां पहुंची, गांवों से सुबह 9:15 बजे चारभुजानाथ के मंदिरों से कलश यात्रा शुरू हुई, जो दोपहर 12:15 बजे सवाईपुर व बनकाखेड़ा में एक साथ शोभायात्रा शुरू हुई । डीजे व ढोल नगाड़े के साथ कलशयात्रा व शोभायात्रा शुरू हुई, जो नेशनल हाईवे से होते हुए, देवनारायण गेट पर पहुंचे, जहां बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । 321 महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई, महिला-पुरुष व युवक-युवतियां भजनों पर नाचते गाते हुए चले । 17 मार्च सुबह पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी । वही 21 मार्च को पूर्णाहुति के दिन दोपहर 2:15 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ और यज्ञ लक्ष्मी का पाणिग्रहण संस्कार होगा । प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या, बगड़ावत कथा का आयोजन होगा ।।