Homeराजस्थानअलवरअतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा,

शमशान भूमि व खेल मैदान से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाया

बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती उपखंड के ग्राम गढ़ी मामोड में राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को श्मशान भूमि व खरकड़ी विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया । राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से स्थाई और अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया।तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों से खरकड़ी स्कूल के खेल मैदान और श्मशान भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नारायणपुर थाना पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए लोगों को पाबंद भी किया गया है। अगर फिर अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार अनिल कुमार, थाना प्रभारी ओम प्रकाश मीणा सहित पुलिस जाप्ता व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहीं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES