Homeस्मार्ट हलचलनाबालिग को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी को 8 घंटे में किया...

नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी को 8 घंटे में किया गिरफ्तार

नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी को 8 घंटे में किया गिरफ्तार

बानसूर। नाबालिग बालिका को बहलाकर ले जाने के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को दस्तयाब किया । थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि नाबालिग बालिका के माता-पिता ने सुबह 3 बजें पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उनकी नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं काफी तलाश करने पर लड़की घर में नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल प्रभाव से थाना स्तर पर एक टीम गठित कर तलाश हेतु टीम जयपुर रवाना की जहां पर होटल व धर्मशाला में आरोपी की तलाश की गई । पुलिस ने नाबालिग एवं आरोपी नितिन को जयपुर के एक होटल से दस्तयाब किया हैं। दस्तयाब नाबालिग लड़की को निस्तारण हेतु बाल कल्याण समिति अलवर पेश किया गया हैं तों वहीं आरोपी नितिन कुमार पुत्र रामकुमार मेघवाल निवासी उपला बसना को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रहीं हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES