Homeराजस्थानअलवरबानसूर के लाल चिराग गोयल ने जेईई मेंस 2024 में लहराया परचम

बानसूर के लाल चिराग गोयल ने जेईई मेंस 2024 में लहराया परचम

बानसूर के लाल चिराग गोयल ने जेईई मेंस 2024 में लहराया परचम

99.64 परसेंटाइल प्राप्त कर बना जिला टॉपर

बानसूर।स्मार्ट हलचल/कस्बें के सुभाष चौंक कोटपूतली रोड़ स्थित जेम क्लासेज़ के विद्यार्थी चिराग गोयल पुत्र कमलेश गोयल ने जेईई मेंस-2024 में 99.64 परसेंटाइल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया हैं I चिराग गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। संस्था निदेशक पवन कुमार कौशिक ने बताया कि जेम क्लासेज़ ने पिछले 3 वर्षों से लगातार क्षेत्र में नीट व आईआईटी जेईई में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है I जेईई मेंस-2024 के एग्जाम में संस्था के कुल 22 बच्चों में से 19 बच्चों ने शानदार परिणाम दिया हैं। जिनमें से करीब 11 बच्चों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संस्था के विधार्थी चिराग गोयल ने 99.64 परसेंटाइल प्राप्त करके कोटपूतली बहरोड़ जिले में टॉप कर अपने माता-पिता, संस्था व कस्बें का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने बताया कि गत 3 वर्षों में संस्था ने 42 से ज्यादा मेडिकल क्षेत्र में व 25 से ज्यादा इंजीनियरिंग क्षेत्र में विद्यार्थियों का चयन देकर बानसूर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है I इस मौके पर संस्था स्टाफ ने बच्चों का मुंह मीठा करा कर बच्चों को आगामी होने वाले जेईई एडवांस के पेपर की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर संस्था में वंदना शर्मा, सुनील शर्मा, वीरेंद्र यादव, रवि जाट, भोमाराम सैनी सहित संस्था स्टाफ मौजूद रहा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES