Homeराजस्थानअलवरबानसूर कोचिंग डिफेंस की कार्यकारिणी का हुआ गठन

बानसूर कोचिंग डिफेंस की कार्यकारिणी का हुआ गठन

बानसूर । स्मार्ट हलचल/कस्बे में गुरुवार को कोचिंग डिफेंस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक रामगोपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग डिफेंस की बैठक सुरेश ज्ञानपुरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कोचिंग डिफेंस की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को लेकर चर्चा की गई और नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर रामसिंह यादव, पुरुषोत्तम कौशिक, राजकुमार यादव, कृष्ण चौधरी को नियुक्त किया गया। सचिव के पद पर विजय यादव को नियुक्त किया गया। अनुशासन सलाहकार समिति के पद पर राजपाल यादव, बलबीर गुर्जर, सत्यपाल दौराता, राजकुमार को नियुक्त किया गया। महासचिव के पद पर सतीश स्वामी, मीडिया प्रभारी के पद पर कुलदीप, यादराम यादव और कोषाध्यक्ष के पद पर रामरतन को नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का सम्मान किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES