कुमार अंकेश
बानसूर|स्मार्ट हलचल।राजस्थान पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में बानसूर की डीएसपी मेघा गोयल का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय जयपुर कर दिया गया है। उनकी जगह अलवर के राजगढ़ में वृत्ताधिकारी के पद पर कार्यरत मनीषा मीणा को बानसूर का नया डीएसपी नियुक्त किया गया हैं। बता दें कि डीएसपी मेघा गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं डीएसपी मनीषा मीणा की पहचान भी राजस्थान पुलिस की तेज-तर्रार और प्रभावी अधिकारियों में होती है। उनकों बानसूर लगाएं जानें सें क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था कों और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
