अलवर जिला स्तरीय खेलों में बानसूर का दम, कई पदक किए नाम

बानसूर।स्मार्ट हलचल|अलवर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बानसूर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में राज फाउंडेशन ट्रस्ट बानसूर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग की कबड्डी टीम ने प्रथम तथा छात्र वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में पुरुष वर्ग प्रथम और छात्रा वर्ग द्वितीय रहा। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अनु प्रजापत और 400 मीटर में नितेश यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर नियमित प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं का चयन कर टीम भेजी गई। विजेताओं को सम्मानित किया गया और जल्द ही कुछ खिलाड़ी राज्य स्तर पर भाग लेंगे।