बानसूर नगरपालिका चुनाव 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

बानसूर। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। एसडीएम अनुराग हरित ने बताया कि 24 मार्च 2026 को सभी वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया, जबकि 25 मार्च को वार्डों व मतदान केंद्रों पर इनका पठन कराया गया। आमजन की सुविधा के लिए सूचियां उपखंड कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति और नगरपालिका बानसूर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई हैं। मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां 24 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती हैं। वहीं, नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए 29 मार्च और 5 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। निर्धारित समय के बाद दावे स्वीकार नहीं होंगे।