बानसूर। स्मार्ट हलचल/राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बानसूर सत्र 2023 – 24 की उपलब्धियों के मूल्यांकन में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा है। राज्य मुख्यालय से प्राप्त पत्रानुसार उदयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 19 सितंबर को स्थानीय संघ बानसूर को प्रथम स्थान का अवार्ड दिया जाएगा। एडीसी(स्काउट) एवम प्राचार्य ओम प्रकाश भार्गव ने बताया कि विगत 3 वर्षों में बानसूर परिक्षेत्र में स्काउट गाइड गतिविधियों का निरंतर सक्रियता के साथ विस्तार हुआ है। लगभग सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में गतिविधि का पंजीकरण हुआ है।संख्यात्मक व गुणात्मक वृद्धि पर्याप्त हुई है।रोवर,रेंजर,स्काउट,गाइड,कब,बुलबुल सभी विंग में अच्छा कार्य हुआ है।राष्ट्रीय स्तर की अनेक गतिविधियों में यहां के स्काउट,गाइड,रोवर,रेंजर व कब बुलबुल ने सहभागिता कर लक्ष्य को प्राप्त किया है।बानसूर को प्रथम स्थान मिलने पर क्षेत्र के स्काउट गाइड परिवार व शिक्षा जगत में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।जिला प्रधान डॉ शशिकांत बोहरा,स्थानीय प्रधान डॉ विजय कुमार,जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव,नव पदस्थापित सी बी ई ई ओ श्रीमती सीमा शर्मा, एसिबिओ राजेंद्र मीना,एडीसी डॉ ओम प्रकाश भार्गव,सचिव बलवंत यादव,सी ओ गाइड श्रीमती कल्पना शर्मा,सी ओ स्काउट राजेंद्र मीना,सेवानिवृत अधिकारियों ज्ञानचंद मौर्य,पाचूराम सैनी,भैरूं राम गुर्जर,मनोज शेखावत,प्राचार्य सुभाष यादव सहित अनेक संस्था प्रधानों ने यूनिट लीडर्स व स्काउट गाइड को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की।