कुमार अंकेश
बानसूर|स्मार्ट हलचल।कस्बें के राजकीय महाविद्यालय बुधवार कों नवीन भवन की शिला पट्टिका का लोकार्पण एवं नवीन विज्ञान संकाय का शुभारंभ किया गया। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह व बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने फीता काटकर पट्टिका का अनावरण कर विज्ञान संकाय की औपचारिक शुरुआत की। सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही हैं। विज्ञान संकाय के शुरू होने से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेष रूप से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। तों वहीं विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि बानसूर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विज्ञान संकाय की शुरुआत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विज्ञान विषय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक ने कॉलेज के विकास के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह नें बताया कि महाविद्यालय भवन का निर्माण करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। भवन में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ अध्ययन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। विज्ञान संकाय शुरू होने के बाद क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कालका माता मंदिर विषेश पूजा-अर्चना की। साथ हीं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय आईटीआई कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनुराग हरित,डॉ. शशिकांत बोहरा,रामानंद दीक्षित, पूर्ण चंदेला,नरेंद्र चौधरी, राकेश सिंघल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद हैं।
