बांसवाडा लोकसभा सीट पर गठबंधन को लेकर बोले भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी राजकुमार रोत
कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस से गठबंधन को तैयार
डूंगरपुर। स्मार्ट हलचल/प्रदेश की बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस से गठबंधन को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की मंशानुरूप देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए वे लोकसभा सीट पर गठबंधन को लेकर तैयार है। लेकिन भाजपा के लिए काम करने वाले कुछ कांग्रेसी नेताओं की वजह से ये गठबंधन होता नहीं दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के तहत डूंगरपुर में प्रचार कर रहे भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने कहा की कांग्रेस के नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के साथ लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की बड़ी शक्ति के सामने लड़ रहे है। भारत आदिवासी पार्टी भी उसी उद्देश्य के साथ है। उन्होंने कहा की अगर डूंगरपुर-बांसवाडा के क्षेत्रीय कांग्रेसी नेता अगर राहुल गांधी का समर्थन करते है तो उन्हें भी यहां पर बीएपी से गठबंधन करना चाहिए। कांग्रेस को धोखा देकर भाजपा में गए व्यक्ति को सबक सिखाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की डूंगरपुर व बांसवाडा में कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा के लिए काम कर रहे है। वो इसीलिए ये गठबंधन नहीं होना देना चाहते है। वही उन्होंने कहा की कुछ कांग्रेसी नेता व भाजपा हाईकमान की मनमानी से परेशान भाजपा नेता भी उनके साथ जुड़े हुए है। ऐसे में राजकुमार रोत ने बांसवाडा-डूंगरपुर सीट पर जीत का दावा किया है।