बरण में चारागाह भूमि पर अवैध खनन रुकवाने की मांग

बेरा । भेरुलाल गुर्जर

बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के बरण ग्राम पंचायत के बनेड़ा रोड पर पिछले कई दिनों से चारागाह भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है जिसे रोकने के लिए विकास अधिकारी को रिपोर्ट देकर ग्राम वासियों ने मांग की । रिपोर्ट में बताया कि कुछ गांव के ही प्रभावशाली लोगों द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध खनन मिट्टी खोदी जा रही हैं जिससे चारागाह भूमि नष्ट हो रही है जल्दी से जल्दी उसको रोका नहीं गया तो जानवरों को चरने के लिए जगह ही नहीं बचेगी ग्रामीणों ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों ने विकास अधिकारी को रिपोर्ट देकर अवैध खनन रोकने की मांग की ।