इस प्रकार की अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट वगैरह की खरीद ना करें– जेई हरज्ञान सिंह
(नवप्रीत कौर )
हरियाणा/ हिसार :स्मार्ट हलचल/जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बरवाला शहर में जींद मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप कच्चा रोड पर 2 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में भरी व खोदी गई नीवों को जेसीबी चला कर तहस नहस किया गया| इस दौरान कॉलोनी काटने वालों ने एतराज तक नहीं किया और मौके पर भी नहीं पहुंचे| अवैध कालोनी काटने वालो में तो अफरा तफरी मच गई| ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नगरपालिका सचिव गौरव शर्मा मौजूद रहे| किसी अप्रिय घटना से बचाव हेतु विभाग द्वारा पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए थे| जेई हरज्ञान सिंह ने बताया कि अवैध कालोनी काटने वालो को नोटिस भी दिए गए और मौके पर नोटिस भी चस्पा दिए गए थे परंतु उस नोटिस का विभाग को कोई जवाब नहीं दिया गया| जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा आगे भी अवैध कॉलोनी में इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी| जेई हरज्ञान सिंह ने शहर के लोगों से इस प्रकार की अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट ना खरीद किए जाने की अपील की है| बरवाला शहर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी की जिला नगर योजनाकार विभाग को तुरंत सूचना दें ताकि अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और शहर के लोगों की जमा पूंजी को बर्बाद होने से बचाया जा सके|