बावन माता ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल।सावर नगरपालिका सभागार में भाजपा बावन माता ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विभिन्न संगठनात्मक निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत (रॉबिन बना), एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल भील, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मोहसिना बानो तथा मंडल उपाध्यक्ष शक्ति सिंह पारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सत्कार के साथ हुई।
मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह शक्तावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित केकड़ी कार्यक्रम में नसीराबाद–केकड़ी–सावर–देवली फोरलेन सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के सरल ऐप को डाउनलोड कर संगठन के कार्यक्रमों से नियमित रूप से जुड़े रहने का आग्रह किया।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण मालावत ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री महावीर प्रसाद सेन सांकरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह शक्तावत, रोहित गुर्जर, आदित्य शर्मा, जगदीश प्रसाद खाती, बलवीर सिंह, मनोज कहार, गोपाल सिंह, सोजी राम लोढ़ा, प्रहलाद कुमावत, ओमप्रकाश, मनमोहन कुमावत, दरियावनाथ योगी, सुगनचंद जैन, चिरंजीलाल कहार, विमल जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।