अजीज भाटी
रोपा । शहीद काना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी में 79वां स्वाधीनता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, समाज सुधार और स्वतंत्रता संग्राम विषयों पर नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अध्यक्ष
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रामप्रसाद टांक रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व शिक्षाविद रामस्वरूप जाट ने की। राष्ट्रीय ध्वजारोहण संस्था प्रधान प्रकाश वीर मान, रामप्रसाद टांक, घीसी देवी एवं शहीद पुत्रवधू श्रीमती मंजू देवी ने सामूहिक रूप से किया।
संस्था प्रधान का सम्मान
भामाशाहों के सहयोग, बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम, खेल एवं सांस्कृतिक विधाओं में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए संस्था प्रधान प्रकाश वीर मान को उपखंड जहाजपुर प्रशासन की ओर से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन और आभार
कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य सुरेश वर्मा एवं बालकृष्ण मालू ने किया। अंत में प्राचार्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया और संस्था प्रधान के सम्मानित होने पर बधाई दी।