Homeभीलवाड़ासाइबर ठगी पर ब्यावर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 लाख रुपए की...

साइबर ठगी पर ब्यावर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 लाख रुपए की राशि पीड़ितों को वापस लौटाई

अनिल कुमार

ब्यावर | स्मार्ट हलचल| जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना ब्यावर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न साइबर फ्रॉड के पीडितों को लगभग 17 लाख रुपये की राशि रिफण्ड करवाई है।

वृत्ताधिकारी राजेश कसाना के निकट सुपरविजन में साइबर टीम के द्वारा शिकायतों पर गहन तकनीकी विश्लेषण किया। पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर संदिग्ध बैंक खातों और वॉलेट्स को समय रहते फ्रीज करवाया। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह बड़ी राशि पीडितों के खातों में वापस लौटाई गई। पुलिस के द्वारा जारी सूची के अनुसार कई लाभार्थियों को उनकी डूबी हुई रकम वापस मिली है।

इस दौरान विनय जेथलिया के 9,69,719 रूपए, दुदाराम माली के 2,89,751 रूपए, सीताराम रावत के 1,09,182 रूपए, कमल शर्मा के 62,311 रूपए, सोनू कुमारी के 26,999 रूपए, चन्द्रप्रभा के 56,000 रूपए, इसन काठात के 32,000 हजार रूपए, रवि सिंह के 8,000 रुपए सहित अन्य लाभार्थियों को भी अलग-अलग राशियों का रिफण्ड अन्य लाभार्थियों को भी अलग-अलग राशियों का रिफण्ड पुलिस के द्वारा दिलाया गया है। इस कार्रवाई में वृत्ताधिकारी राजेश कसाणा, साइबर थाना निरीक्षक भवानी सिंह, सहायक उप-निरीक्षक नन्द किशोर सिंह, कांस्टेबल सुभाष, रामअवतार व रिछपाल की मुख्य भूमिका रही।

अनजान कॉल, मैसेज या फर्जी लोन एप से सावधान रहें साइबर पुलिस थाना ब्यावर ने आमजन के लिए जनहित में अपील जारी की है कि अनजान कॉल, मैसेज या फर्जी लोन एप से सावधान रहें। केवाईसी अपडेट या ओटीपी के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना पासवर्ड, कार्ड डिटेल या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular