Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बेगूं के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

बेगूं के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत

महेन्द्र धाकड़ 

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल/जिले के बेगूं ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुकेश गर्ग द्वारा मंगलवार को देर सांय भाजपा के तीनों मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
वही प्रदेश संगठन पर्व कमेटी और प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। इस नियुक्ति के तहत बेगूं में विदुषी बिल्लू को बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष और मदन गोपाल धाकड़ को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,नंदवाई मंडल अध्यक्ष पप्पू धाकड़ बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी के साथ नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ता लाल बाई फूल बाई पहुंचकर एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, पालिका पार्षद ओमप्रकाश छीपा, एडवोकेट जयदीप बिल्लू, पारस जैन, कन्हैयालाल ओड, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, पूर्व नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चुण्डावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट सिद्धांत बिल्लू, एडवोकेट विजय भारद्वाज, लाभ चंद धाकड़, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, गोविन्द लखी,बद्रीलाल जाट, राकेश गुर्जी, कन्हैयालाल ओझा, प्रभु लाल धाकड़,कैलाश छीपा, मुरली वैष्णव, श्याम लाल धाकड़, वैभव पगारिया, उत्तम सिंह, दुर्गालाल पालीवाल, शंकर लखी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– महिला सशक्तिकरण के साथ आगामी पालिका चुनाव रहेगी प्राथमिकता

मेरे जैसी छोटी कार्यकर्त्ता को शीर्ष नेतृत्व और जिला नेतृत्व द्वारा बेगूं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर शीर्ष और जिला नेतृत्व का आभार। जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है, मैं उस उम्मीद पर हर समय खरा उतरने का प्रयास करुँगी। मैं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी, क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ को विश्वास दिलाती हूं, कि आगामी दिनों में होने वाले बेगूं नगरपालिका चुनाव में पालिका क्षेत्र की 25 में से 25 सीटें जीतकर भाजपा का बोर्ड बनाएंगे तथा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढे, जो देश के प्रधानमंत्री मोदी का भी सपना है। इसी उद्देश्य के साथ कार्य करेंगे।
– विदुषी बिल्लू, अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES