Homeभीलवाड़ाबेकाबू ट्रैक्टर का तांडव, सिविल लाइन में एक न्यायिक अधिकारी के सरकारी...

बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव, सिविल लाइन में एक न्यायिक अधिकारी के सरकारी आवास की दीवार तोड़ घुसा अंदर- मलबे में दबने से एक युवक हुआ गंभीर घायल

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । शहर के अजमेर तिराहे के समीप बुधवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला हादसा हो गया। अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक न्यायिक अधिकारी के मकान की मजबूत दीवार को तोड़ दिया और सीधे घर में घुस गया। इस भीषण हादसे में दीवार के पास मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मलबे से निकालकर तत्काल उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अजमेर तिराहे के समीप स्थित सिविल लाइन में एक न्यायिक अधिकारी का क्वार्टर है। एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रैक्टर का नियंत्रण खोने के बाद वह घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसी दौरान पास में खड़ा राकेश नामक युवक दीवार के मलबे में दब गया और बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे को हटाकर घायल राकेश को बाहर निकाला। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, उसकी हालत अब स्थिर है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही सुभाष नगर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त मकान के मालिक और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई।पुलिस ट्रैक्टर को डिटेन कर थाने ले आई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES