अनिल कुमार
जिला ब्यावर
ब्यावर बिजयनगर।स्मार्ट हलचल|सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को बिजयनगर में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (ब्यावर) ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फ्लैगशिप कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता तभी सुनिश्चित है जब उनकी सही जानकारी समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे तहसील स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की ‘सक्सेस स्टोरीज’ को प्रमुखता दें ताकि जन-जागरूकता बढ़ सके। बैठक में प्रेमचंद पीपाड़ा, टीकम, महावीर और जितेंद्र मुणोत सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
