Homeभीलवाड़ाबेरा की: रा.उ.मा.वि. का 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट 100% सभी विद्यार्थी...

बेरा की: रा.उ.मा.वि. का 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट 100% सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास, 16 बेटियां गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित

रायला ( लकी शर्मा)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा गुरुवार को घोषित 12वीं कला वर्ग के परिणाम में बेरा की रा.उ.मा.वि.स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। विद्यालय के सभी 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय में प्रथम स्थान सोनिया गुर्जर ने 92.2.% अंकों के साथ टॉप किया। रीना पुरी गोस्वामी ने 91.2% के साथ दूसरा और मोनिका शर्मा ने 90.8% अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। खास बात यह रही कि विद्यालय की 16 छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है, जिससे गांव में खुशी का माहौल है।

संस्था प्रधान अनिल कुमार धोबी ने सभी उपस्थित छात्रों से बात करते हुए जानकारी ली की छात्रों के कक्षा 10वी तुलना में 12 वी के परिणाम में औसतन 30% अंकों में वृद्धि हुई है। यह सफलता छात्र-छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से संभव हुई है। विद्यालय परिवार व सभी ग्राम वासियों ने विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES