Homeभीलवाड़ाप्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर मॉडल स्कूल के तीन छात्रों को विधानसभा...

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर मॉडल स्कूल के तीन छात्रों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर/ स्मार्ट हलचल/स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ब्लॉक श्रीनगर (माकड़वाली, अजमेर) में राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर बैंड प्रतियोगिता, बेस्ट स्काउट, बॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य डॉक्टर भंवर लाल खटीक ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दर्शन जैन, दर्शन वैष्णव और विनय प्रताप सिंह राणावत थे। खास बात यह कि क्लस्टर C-1 में शाहपुरा जिले का एकमात्र मॉडल विद्यालय जहाजपुर है इसके अलावा क्लस्टर C-1 में बूंदी, अजमेर और टोंक जिले के मॉडल भी विद्यालय आते हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES