बिजयनगर अनिल जांगिड़ ।
स्मार्ट हलचल|बिजयनगर स्थित बेस्ट स्टडी प्वाइंट के 60 उत्साही विद्यार्थियों ने पुष्कर में आराम बाग़ रिज़ॉर्ट में एक दिवसीय शैक्षणिक एवं मनोरंजक पिकनिक का आयोजन किया। इस पिकनिक का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, टीम भावना और आनंद के साथ सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना था।
पिकनिक के दौरान विद्यार्थियों ने स्विमिंग पूल में मनोरंजन के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल, चेस, कैरम, कबड्डी, टग ऑफ वार सहित विभिन्न खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिनभर चले इस आयोजन में स्वादिष्ट भोजन, म्यूज़िक, नृत्य और खेल-कूद ने पिकनिक को और भी जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने इस यात्रा को अपनी पढ़ाई के बीच एक ताज़गीभरा और यादगार अनुभव बताया।
संस्थान के निदेशक धनराज ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और टीमवर्क की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए जितने वाली टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया । उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और रिसॉर्ट स्टाफ का इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह एक दिवसीय पिकनिक विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी एक अद्भुत अवसर साबित हुई।
