Homeराजस्थानजयपुरअजमेर कौन चौधरी’ ? भाजपा के भागीरथ या कांग्रेस के रामचंद्र, किसके...

अजमेर कौन चौधरी’ ? भाजपा के भागीरथ या कांग्रेस के रामचंद्र, किसके हाथ लगेगी बाजी?

अजमेर कौन चौधरी’ ? भाजपा के भागीरथ या कांग्रेस के रामचंद्र, किसके हाथ लगेगी बाजी?

*अजमेर में इस बार चौधरी VS चौधरी, जनता को दूध और पत्थर की सफेदी का फर्क समझा रहे दोनों चौधरी, जानें किसके हाथ लगेगी बाजी

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल/लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होना है। राजस्थान में दूसरे चरण में 12 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें से एक सीट है अजमेर। अजमेर से भाजपा ने दो बार के सांसद भागीरथ चौधरी को दूसरी बार मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के जाट के जवाब में कांग्रेस ने जाट चेहरे को मौका दिया है। ताकि जाट वोटों को बांटकर कांग्रेस इस सीट को अपनी झेाली में डाल सके।

अजमेर सीट से परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ रही है। इस सीट पर भाजपा को हमेशा से सिंधी, जाट और ओबीसी वोटर्स का सपोर्ट मिलता रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए इस सीट से इस बार भी कोई मुश्किल नहीं होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसमें लाखों की भीड़ जुटी थी। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस सीट पर भी पिछली बार की तरह ही बड़े अंतर से जीत सकती हैं

सभाओं और रैलियों के बीच प्रचार का आखिरी दिन है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के लिए पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता प्रचार करने आ चुके हैं। वहीं भागीरथ चौधरी के लिए अब तक भाजपा के सबसे बड़े चेहरे मोदी स्वयं एक रैली कर चुके हैं। कुल मिलाकर सियासी चौसर बिछ है।

*भागीरथ चौधरी तोड़ना चाहेंगे एक हार एक जीत का फ़ार्मूला
भाजपा के भागीरथ चौधरी राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। पहली बार वे 2003 के विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ से चुनाव लड़े और कांग्रेस के नाथूराम सिनोदिया को हराया। 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया वे उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। 2013 में भागीरथ तीसरी बार प्रत्याशी बने इस बार उन्होंने एक बार फिर नाथूराम को हराया। 2018 में पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें रामस्वरूप लांबा की जगह चुनाव में उतारा। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रिजु झुनझुनवाला को बड़े अंतर से हराया। जबकि पार्टी ने उनको 2023 के विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें भाजपा से कांग्रेस में गए विकास चौधरी ने बड़े अंतर से पजजित किया था।

*रामचंद्र एक भी चुनाव नहीं जीते
कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी ने 1990 में अजमेर की मसूदा सीट से पहला चुनाव लड़ा। इसके बाद 1998 में भिनाय सीट से चुनाव लड़ा। 2008 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 2013 में वे निर्दलीय ताल ठोंककर मैदान में उतरे। इस बार भी वे हार गए। कुल मिलाकर रामचंद्र अभी तक 4 चुनाव हार चुके हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव उनका पांचवां चुनाव है। ऐसे में इस बार देखना होगा कि उनके सितारे कितने बुलंद है। वैसे रामचंद्र चौधरी अजमेर सरस डेयरी में पिछले 30 सालों से काबिज हैं। वे सरस डेयरी अजमेर के अध्यक्ष हैं।

*जातीय समीकरण की वोटिंग
अजमेर में जाट, गुर्जर, रावत, सिंधी, मुस्लिम, माली बड़े वोट बैंक है। इसके अलावा 22 फीसदी एससी वोटर्स भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं। दोनों प्रत्याशियों के जाट होने के चलते जाट वोटर्स का बंटना तय है। वहीं गुर्जर वोट बैंक हमेशा से कांग्रेस के पक्ष में रहा है लेकिन चुनाव में मजबूत प्रत्याशी के पक्ष में उनका वोट जाता है। ऐसे में गुर्जरों का वोट भाजपा को जा सकता है। सिंधी शुरुआत से ही भाजपा के परंपरागत वोटर्स रहे हैं। माली वोट बैंक कांग्रेस के समर्थन में रहा है। ऐसे में 22 फीसदी एससी वोटर्स निर्णायक हो सकते हैं।

राजस्थान में रिवाज रहा है कि जिसकी सरकार उसकी ओर एससी वोटर्स जाते हैं ऐसे में एससी समुदाय का भाजपा को समर्थन मिल सकता है। वही मुस्लिम परंपरागत रूप से कांग्रेस के समर्थक रहे हैं। इस सीट पर 48 प्रतिशत सवर्ण वोट भी है जो कि हमेशा से भगवा पार्टी के साथ रहते आए हैं। कुल मिलाकर जातीय समीकरणों में 50-50 का समीकरण है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES