भगवानपुरा ग्राम पंचायत में अनियमितता,  उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

मांडल/भगवानपुरा ।  ग्राम पंचायत भगवानपुरा में चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर भगवानपुरा कांग्रेस की कांग्रेस इकाई अध्यक्ष महावीर शर्मा ओर मंडल अध्यक्ष पुष्कर खटीक के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों बागवान टेंपो चालक एवं अन्य सभी कर्मचारियों द्वारा एवं ग्राम वासियों द्वारा मांडल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से यह बताया गया की विगत आठ माह से उक्त सभी कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते कर्मचारियों के परिवार का पालन पोषण बाधित हो रहा है और गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल खराब हो रही है और गांव में अन्य सुविधाएं भी बाधित हो रही है और इसके साथ ही सभी कर्मचारियों और ग्रामवासियों द्वारा उप खंड अधिकारी से निवेदन किया गया की हमारी इस समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान कराकर हमारा भुगतान करावे और अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तीन दिन पश्चात सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।