Homeराजस्थानकोटा-बूंदीशोभायात्रा से हुई भागवत कथा की शुरुआत, भक्तिमय वातावरण में गूँजे भजन...

शोभायात्रा से हुई भागवत कथा की शुरुआत, भक्तिमय वातावरण में गूँजे भजन और प्रसंग

बूंदी/कोटा। स्मार्ट हलचल|संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ केसर सदन, देहित (जिला बूँदी) में चल रही भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण छा गया।
कथा के दूसरे दिन के प्रसंग में कथाव्यास परम पूज्य आचार्य कौशल किशोर जी महाराज रायथल वाले (कोटा) ने कौरव-पांडव चरित्र और हाड़ौती क्षेत्र के कमलेश्वर महादेव तथा पांडवों द्वारा किए गए राजेश्वर महादेव वर्णन का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान कलश यात्रा निकाली गई, जिस पर फूलों की वर्षा की गई तथा प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया गया। भजनों के सत्संग और मधुर संगीत ने कथा का वातावरण और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद उठाया और भगवान के चरणों में आराधना की।
इस अवसर पर देवेंद्र व्यास (भेसौदा मंडी), गणेश (लक्ष्मीपुरा), राजेश दाधीच (पीपल्दा), अरविंद शर्मा, अमित शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, चिराग शर्मा, अक्षय शर्मा, स्पर्श दाधीच (जयपुर) तथा रविंद्र जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का रसपान किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES