भगवत सिंह प्रदेश सचिव नियुक्त, मनरेगा प्रदेश समन्वयक का दायित्व भी सौंपा

भीलवाड़ा / जयपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने करेड़ा क्षेत्र के सांवला जी का खेड़ा निवासी भगवत सिंह चुंडावत को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है,साथ ही उनको मनरेगा प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी है.यह नियुक्ति संगठन की नियुक्ति समिति एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के पश्चात की गई है.

संगठन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री चुंडावत को उनके संगठनात्मक अनुभव,कार्यक्षमता और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है,उनकी नियुक्ति दो वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेगी.उनका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से मनरेगा से संबंधित गतिविधियों में प्रदेश स्तर पर समन्वय करना रहेगा.संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की नीतियों एवं आचार संहिता का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने भगवत सिंह चुंडावत को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है. श्री चुंडावत का सूचना का अधिकार और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के आंदोलन से लंबे समय तक जमीनी जुड़ाव रहा है और वे सामाजिक अंकेक्षण और शिक्षा के अधिकार आदि से भी जुड़े रहे हैं.उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर फैल गई है,लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है.