Homeभीलवाड़ागोविंद नगर में भाई की धमकियों और पैसों की मांग से परेशान...

गोविंद नगर में भाई की धमकियों और पैसों की मांग से परेशान अधेड ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, सुसाइड नोट में बड़े भाई को ठहराया मौत का जिम्मेदार

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गोंविद नगर में एक अधेड़ ने अपने घर की छत पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक के परिजनों को पता चल गया जैसे-तैसे अधेड़ को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही आत्महत्या से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने बड़े भाई पर पैसे की मांग पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के बेटे ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । मृतक के पुत्र अनिल ने बताया कि मैं नाइट ड्यूटी के लिए तैयार होने के लिए घर की छत पर ऊपर गया तब गेट बंद दिखा तो मैंने खिड़की से जाकर तो मेरे पिता सुभाष चंद्र फंदा लेकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे थे। तब मैंने चिल्लाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुके। जिसके बाद में पास में ही स्थित निर्माणधीन मकान के रास्ते ऊपर पहुचा और फांसी के फंदे से लटकते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की। जिसके बाद में उन्हें अपने पड़ोसी की गाड़ी से अस्पताल लेकर गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेरे पिता के बड़े भाई प्रहलाद राय शर्मा मेरे पिता को नाजायज रूप से रुपए को लेकर कुछ समय से परेशान कर रहे थे और लगातार धमकी भी दे रहे थे जिसके कारण मेरे पिता मानसिक तनाव में थे और इसी कारण मेरे पिता ने आत्महत्या करने का यह कदम उठाया है और उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने यह सारी घटना बताई हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे पिता के बड़े भाई प्रह्लाद राय शर्मा के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES