Homeभीलवाड़ाभैंस चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो भेंस बरामद

भैंस चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, दो भेंस बरामद

भीलवाड़ा । शाहपुरा थाना पुलिस की कार्यवाही में एक चोर वह पकड़ा गया है जिसने भैंसे चोरी की थी पुलिस ने आरोपित मुकेश पिता रामधन गुर्जर निवासी आमली बारेठ थाना फुलियाकलाँ को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से दो भैंसे बरामद की है । शाहपुरा थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया की प्रार्थी मुकेश कुमार खारोल निवासी कल्याणपुरा ने मामला दर्ज करवाया था जिसमे बताया की वह 23 सितंबर को उसकी दो भैंसे और एक छोटी भैंस को चराने गया था पास ही चरागाह जमीन पर उसकी पशुओं को छोड़कर आवश्यक काम होने के चलते घर चला गया जब वह वापस लौटा तो उसकी दो भैंस नही मिली घर वालो ने काफी तलाश की कुछ समय बाद मुकेश को जानकारी हुई की उसकी दोनो भैंसे और एक छोटी भैंस आरोपित मुकेश गुर्जर के बाड़े में बंधे है । उसके बाद मुकेश ने थाने में मामला दर्ज करवाया । आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे डिटेन किया और पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया उसके बाड़े से पुलिस ने दो भैंस बरामद कर ली । एक छोटी भैंस और मुख्य आरोपी बंटी गुर्जर निवासी रहड़ की तलाश जारी है ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES