( महेन्द्र नागौरी)
पीथास में दशहरा महोत्सव को लेकर उत्साह, दो साल बाद मंच पर लौटने की उम्मीद
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|जिले की मांडल तहसील के पीथास गांव में दशहरा महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा भैरू गाडरी के रावण किरदार की है। दमदार आवाज, भव्य वेशभूषा और शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले भैरू गाडरी कई बार रावण बनकर दर्शकों की वाहवाही लूट चुके हैं।
उनका रावण किरदार दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहता था। हालांकि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण वे पिछले दो वर्षों से मंच से दूर थे। अब उनके फिर रावण बनने की उम्मीद ने ग्रामीणों और प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। अगर भैरू गाडरी पुराने अंदाज में मंच पर उतरे, तो पीथास का दशहरा एक बार फिर यादगार बन जाएगा।