मांडल। कस्बे में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कमलेश सिंह गुड्डा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा के अंतर ओर मोदी को नीतियों से राष्ट्र निर्माण के बारे में बताया, सासंद सुभाष बेहड़िया ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओ को एकजूट होकर पूरी ताकत के साथ लगकर प्रत्येक बूथ से भारी मतों से जिताने का संकल्प दिलाया। विधायक भडाणा ने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने सहयोग करें। मण्डल अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी ने स्वागत भाषण दिया। बैठक में लोकसभा सह प्रभारी गजपाल सिंह, जिला प्रभारी रतन गाडरी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष बाबु लाल आचार्य व सुखलाल गुर्जर , किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर जाट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भगवत राठौड़, विधान सभा प्रभारी नरेश , आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री राधा देवी शर्मा, पूर्व सरपंच कला कंवर , मीडिया संयोजक पूरणमल गाडरी सुरेंद्र प्रताप सुवालका सुभाष सोनी व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष , मंडल पदाधिकारी, मांडल से जिला पदाधिकारी, प्रधान, उप प्रधान, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मोर्चो के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, पार्टी समर्थक सरपंच गण उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री लालकृष्ण सेन ने किया।