भक्ति की आड़ में चोरी… लेकिन पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच पाया आरोपी

भीलवाड़ा । पहले भगवान को नारियल का प्रसाद चढ़ाया… फिर मंदिर में ही कर दिया हाथ साफ । जहाजपुर के खाटूश्याम मंदिर में चोरी के प्रयास का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंचा, भगवान को नारियल का प्रसाद चढ़ाया, दर्शन किए और फिर मौका मिलते ही मंदिर परिसर में रखे खुले रुपए लेकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अक्टूबर 2025 में एक कबाड़ी के यहां हुई 35 किलो तांबा चोरी की वारदात भी कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया तांबा बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।